10 नवंबर। रोहित शर्मा इन दिनों अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 में शतकीय पारी खेलकर वर्ल्ड क्रिकेट में रोहित ने धमाका कर दिया।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर अपनी कप्तानी से रोहित शर्मा ने साबित कर दिया कि वो एक शानदार कप्तान भी हैं। ऐसे में ये बात काफी जोर पकड़ने लगी कि रोहित और कोहली में से किसे टी-20 का कप्तान बनाए रखना चाहिए।  ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

Advertisement

ऐसे में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने इस बारे में बात की है और साथ ही बयान देते हुए कहा कि भले ही रोहित शर्मा की कप्तानी शानदार है लेकिन वर्तमान में विराट कोहली को ही टी-20 में भारत का कप्तान बनाए रखना चाहिए।

नेहरा ने अपने बयान में कहा कि कोहली ने तीनों फॉर्मेट में शानदार परफॉर्मेंस किया है और उन्हें ही भारत का कप्तान बनाए रखना चाहिए।

हालांकि नेहरा ने अागे कहा कि आने वाले एक या दो साल के बाद शायद यह समीकरण बदले और चयनकर्ता छोटे फॉर्मेट के लिए अलग - अलग कप्तान की रणनीति बनाए।

नेहरा ने आगे ये भी कहा है कि आने वाले समय में खुद कोहली ही ऐसा ऐलान कर दें कि वो सिर्फ टेस्ट में ही कप्तानी करना चाहते हैं। लेकिन वर्तमान में कोहली की कप्तानी शानदार हैं और उन्हें ही तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करते रहना चाहिए।  ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

Advertisement

नेहरा ने कहा कि आखिर में फैसला चयनकर्ताओं का ही होता है। ऐसे में मेरे कहने और ना कहने का कोई मतलब नहीं है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार