ICC Updated T20I Ranking: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शनिवार, 07 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का आगाज होने वाला है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आखिरी बार खिलाड़ियों की रैंकिंग अपडेट की है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि नई रैंकिंग में किन-किन खिलाड़ियों को फायदा मिला है।
सैम अयूब बने नंबर-1 ऑलराउंडर: ICC की ताजा रैंकिंग के अनुसार अब पाकिस्तान के 23 साल के खिलाड़ी सैम अयूब टी20 इंटरनेशनल के नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। उन्होंने 290 रेटिंग पॉइट हासिल किए और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी सिकंदर रज़ा को पछाड़कर ये पॉजिशन हासिल की। जान लें कि सैम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 119 रन बनाए थे और 3 विकेट झटके थे।
बताते चलें कि टी20 ऑलराउंडर की रैंकिंग लिस्ट में भारत के हार्दिक पांड्या भी टॉप-5 में मौजूद हैं, जो कि 247 रेटिंग पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनके अलावा यहां पाकिस्तान के ही मोहम्मद नवाज़ चौथे और वेस्टइंडीज के रॉस्टन चेज पांचवें पायदान पर हैं।
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की हुई मौज: ICC की ताजा टी20 बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज़ जैसे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को फायदा मिला है। SKY 728 रेटिंग पॉइंट्स के साथ अब छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं ईशान किशन जो कि 64वें स्थान पर थे, अब वो सीधा 32 पायदान की छलांग लगाकर 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
बताते चलें कि यहां नंबर-1 की पॉजिशन पर भारत के सलामी बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ही हैं, जो कि 917 रेटिंग पॉइंट्स के साथ वहां मौजूद है। बात करें अगर टॉप-5 की तो उनमें इंग्लैंड के फिल साल्ट, इंग्लैंड के ही जोस बटलर, भारत के तिलक वर्मा और श्रीलंका के पथुम निसांका मौजूद हैं। जोस और निसांका को एक-एक पायदान का फायदा हुआ है।
T20I का नंबर-1 बॉलर है भारत का शेर: 32 साल के वरुण चक्रवर्ती जो कि अपनी स्पिन गेंदबाज़ी में विपक्षी बल्लेबाज़ों को फंसाकर आउट करते हैं वो ICC की ताजा टी20 रैकिंग में एक बार फिर नंबर-1 की पॉजिशन पर ही मौजूद हैं। उनके नाम 776 रेटिंग पॉइंट्स हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस लिस्ट में पाकिस्तान के अबरार अहमद और इंग्लैंड के आदिल राशिद को फायदा मिला है जो कि दो-दो पायदान ऊपर पहुंचकर दूसरे और चौथे स्थान पर आ गए हैं। उनके अलावा टॉप-5 में अफगानिस्तान के राशिद खान (तीसरी पॉजिशन) और न्यूजीलैंड के जैकब डफी (पांचवीं पॉजिशन) भी बने हुए हैं।