17 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। निदास ट्रॉफी के छठे मैच में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनानें में सफल रही।

Advertisement

इस मैच में जहां इस टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन मैच देखने को मिला तो वहीं जीत की खुशी में बांग्लेदशी खिलाड़ी इतने उपद्रवी हो गए कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में लगा शीशे का दरवाजा ही तोड़ दिया।

इतना ही नहीं मैच के आखिरी ओवर में कप्तान शाकिब अल हसन ने बदतमीजी दिखाते हुए मैदान पर टी- शर्ट उतारकर आ गए थे। 

एसे में अब आईसीसी ने शाकिब अल हसन और बांग्लादेशी खिलाड़ी इनुरुल हसन को तिसारा परेरा से उलझने के लिए सजा दे दी है।

शाकिब अल हसन पर मैच फी का 25 फीसदी जुर्माना लगा है तो वहीं इनुरुल हसन को उनके बर्ताव के लिए एक डीमेरिट पॉइन्ट मिला है।

Advertisement

हालांकि शाकिब ने मैच के बाद प्रेस वार्ता में कहा था कि वो बल्लेबाजों को वापस नहीं बल्कि मैदान पर डट कर खेलने के लिए कह रहे थे। 

लेकिन मैदान के दौरान सभी को पता है कि शाकिब अल हसन आखिर में क्या कर रहे थे। अब भारत और बांग्लादेश के बीच निदास ट्रॉफी का फाइनल 18 मार्च को खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार