Sri Lanka's T20 World Cup 2026 squad: श्रीलंकाई गेंदबाज ईशान मलिंगा (Eshan Malinga) चोट के कारण आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह प्रमोद मदुशन (Pramod Madushan) को मौका मिला है।

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ 1 फरवरी को खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैच के दौरान मलिंगा को कंधे में चोट लगी थी। मदुशन श्रीलंका की प्रारंभिक टीम का हिस्सा थे लेकिन  इस महीने की शुरुआत में घोषित 15-सदस्यीय टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया था।

Advertisement

24 साल के मदुशन ने श्रीलंका के लिए 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 8.63 की इकॉनमी से 12 विकेट लिए हैं। वह हाल में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने श्रीलंका के लिए आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच अप्रैल 2023 में खेला था।

मदुशन के अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाजी अटैक में मथीशा पथिराना और दुष्मंथा चमीरा हैं।  2014 के चैंपियन टी-20 वर्ल्ड कप मे अपना पहला मैच 8 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ खिलाफ खेलेगी। ग्रुप बी में इन दोनों टीमों के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ओमान और जिम्बाब्वे शामिल हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम

Also Read: LIVE Cricket Score

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस, कामिंडु मेंडिस, कुसल जेनिथ परेरा, चरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, महीश थीक्षाणा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, प्रमोद मदुशन

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार