17 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपने नाबाद शतक के दम पर टीम इंडिया को मैच और सीरीज जीता दी। उन्होंने ने 85 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। 

Advertisement

ये धवन के वनडे करियर का 12वां शतक है। वह सबसे तेज इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 95वें पारियों में अपना 12वां शतक पूरा किया है। 

 

वनडे में सबसे तेज 12 वनडे शतक बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के नाम हैं, उन्होंने सिर्फ 74 पारियों में ये कारनामा किया था। 81 पारियों के साथ हाशिम अमला दूसरे और 83 पारियों के साथ विराट कोहली ने 12 शतक बनाए थे। ऑस्ट्रेलियाई के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 90 पारियों में ये कमाल किया था।

इसके साथ अपनी इस शतकीय पारी के दौरान शिखर धवन ने अपने 4000 वनडे रन पूरे कर लिए। वह सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे तेज 93 पारियों में ये कारनामा किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार