भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को खेल के दौरान कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार का शिकार हुए बांग्लादेशी फैन टाइगर रोबी की हालत अब ठीक है और उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस ने दी है।

Advertisement

ढाका के एक फैन रॉबी को ग्रीन पार्क स्टेडियम में दर्शकों द्वारा कथित तौर पर पीटा गया और उसके साथ बदसलूकी की गई, जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल ले गई।

Advertisement

स्टेडियम में मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोबी को यहां पहुंचने से पहले ही अस्वस्थ महसूस हो रहा था और अनाधिकृत सी-अपर स्टैंड में गर्मी के कारण वह बेहोश हो गया था। इस स्टैंड को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने सुरक्षा चिंताओं के कारण बंद कर दिया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "अब वह ठीक है और हम उसे जांच के लिए अस्पताल ले गए। हालांकि, उस पर कोई हमला नहीं हुआ था। वह गर्मी और डिहाइड्रेशन के कारण बेहोश हो गया था।"

यह घटना मैच के पहले सत्र के दौरान हुई जब रोबी को स्टैंड से बांग्लादेशी झंडा लहराते देखा गया। कथित तौर पर इस घटना के कारण कुछ भारतीय दर्शकों के साथ उसका टकराव हुआ। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला। हालांकि, रोबी ने बाद में आरोप लगाया कि लंच ब्रेक के दौरान स्थानीय प्रशंसकों के एक समूह ने उनके साथ मारपीट की।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। बारिश प्रभावित पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए।

Advertisement

यह घटना मैच के पहले सत्र के दौरान हुई जब रोबी को स्टैंड से बांग्लादेशी झंडा लहराते देखा गया। कथित तौर पर इस घटना के कारण कुछ भारतीय दर्शकों के साथ उसका टकराव हुआ। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला। हालांकि, रोबी ने बाद में आरोप लगाया कि लंच ब्रेक के दौरान स्थानीय प्रशंसकों के एक समूह ने उनके साथ मारपीट की।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार