Sri Lanka vs England 2nd T20I Highlights: पल्लेकेले में खेले गए दूसरे टी20 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को उसी के घर में मात देकर सीरीज अपने नाम कर ली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 189 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, लेकिन बारिश के कारण इंग्लैंड को DLS नियम के तहत संशोधित लक्ष्य मिला। जवाब में इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी के आगे श्रीलंकाई गेंदबाज़ बेबस नजर आए। इंग्लैंड ने 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की और 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

Advertisement

रविवार, 01 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। बल्लेबाज़ी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही। कामिल मिशारा और पथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 33 गेंदों में 56 रन जोड़े। निसांका ने 22 गेंदों में 34 रन बनाए, जबकि मिशारा ने छोर संभालते हुए कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी निभाई।

Advertisement

मिशारा ने 30 गेंदों में 36 रन बनाए और कुसल मेंडिस ने सिर्फ 17 गेंदों में तेज़ 32 रन ठोके। अंत के ओवरों में पवन रथनायके ने 22 गेंदों में 40 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसके चलते श्रीलंका ने 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट लिए, जबकि आदिल राशिद, विल जैक्स और लियाम डॉसन को 1-1 सफलता मिली।

इंग्लैंड की पारी बारिश के कारण प्रभावित रही और DLS नियम के तहत टीम को 17 ओवर में 168 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड को शुरुआती झटके लगे और फिल साल्ट (1) तथा जैकब बेथेल (13) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद जोस बटलर और टॉम बैंटन ने पारी संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़े।

बटलर ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि टॉम बैंटन ने छोर संभालते हुए कप्तान हैरी ब्रूक के साथ मिलकर मैच का रुख पूरी तरह इंग्लैंड की ओर मोड़ दिया। ब्रूक ने महज़ 12 गेंदों में 36 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं बैंटन ने 33 गेंदों में नाबाद 54 रन ठोकते हुए 2 गेंद शेष रहते इंग्लैंड को जीत दिला दी।

Advertisement

श्रीलंका के लिए मथीशा पथिराना ने 2 विकेट लिए, जबकि दासुन शनाका और दुनिथ वेल्लालगे को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score

कुल मिलाकर इंग्लैंड ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली और सीरीज पर कब्जा कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार