अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने सोमवार को न्यूजीलैंड की महिला टीम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने मैके में पहला टी20 मैच पांच विकेट से जीता और दूसरा मैच भी उसी मैदान पर 29 रन से जीता। न्यूजीलैंड ने सीरीज के पहले मैच में समय पर ओवर पूरे नहीं किए।

Advertisement

न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने गलती मान ली है और सजा स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।

आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक, जो धीमी ओवर गति अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनकी टीम द्वारा तय समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

मैदानी अंपायर एंड्रयू क्रोजियर और ट्रॉय पेनमैन, तीसरे अंपायर बेन टेलर और चौथे अंपायर डेरिल ब्रिघम ने आरोप तय किए और मैच रेफरी डेविड गिल्बर्ट ने समय की छूट को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड की टीम द्वारा निर्धारित लक्ष्य से एक ओवर कम पाए जाने पर जुर्माना लगाया।

आईसीसी आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के मुताबिक, जो धीमी ओवर गति अपराधों से संबंधित है, खिलाड़ियों पर उनकी टीम द्वारा तय समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार