19 मई, (CRICKETNMORE)। क्रिस लिन (55) के अर्धशतक और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ कोलकाता ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। स्कोरकार्ड

Advertisement

कोलकाता से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। 

Advertisement

जीत के लिए 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम ने 19.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया।

 

केकेआर की जीत के हीरो रहे कृष्णा ने 4 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट हासिल किए, वहीं लिन ने 43 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली।

हैदराबाद के लिए सिदार्थ कौल और कार्लोस ब्रैथवेट ने दो-दो, वहीं शाकिब अल हसन औऱ ने एक विकेट हासिल किया। 

Advertisement

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम की शुरुआत शानदार रही। लिन और सुनील नरेन की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 3.4 ओवर में 52 रन जोड़ डाले। सुनील के पवेलियन लौटने के बाद लिन ने रॉबिथ उथप्पा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 67 रन जोड़े।  

सुनील ने 10 गेंदों में चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 और उथप्पा ने 34 गेंदों में तीन चौकों और 2 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने शिखव धवन (50) और श्रीवत्स गोस्वामी (36)  की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार