30 अप्रैल, पुणे (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 के 30वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। स्कोरकार्ड
इस मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में 4 बदलाव हुए हैं। दीपक चहर चोटिल हैं। इसके अलावा, अंतिम एकादश में काफी बदलाव हुए हैं। फाफ डु प्लेसिस, कर्ण शर्मा, लुंगी नगीदी, के एम आसिफ को जगह मिली है। सैम बिलिंग्स को भी आराम दिया गया है।
ऐसा कर धोनी ने अपनी कप्तानी में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। धोनी की कप्तानी में आईपीएल के इतिहास में यह केवल तीसरी दफा है जब सीएसके की टीम में 4 बदलाव हुए हैं।