31 मई। आईपीएल 2018 में दिनेश कार्तिक ने केकेआर की कप्तानी की और कमाल का परफॉर्मेंस कर हर किसी का दिल जीत लिया। दिनेश कार्तिक ने जहां अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया तो वहीं अपनी बल्लेबाजी से भी काफी रन बनाए।

Advertisement

दिनेश कार्तिक को गंभीर के बदलने केकेआर की टीम का कप्तान बनाया गया था। हर किसी के लिए यह फैसला बिल्कुल चौंकाने वाला था लेकिन कार्तिक ने अपनी कप्तानी स्किल का गजब का नमूना पेश कर हर किसी का दिल जीत लिया।

आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक आईपीएल के अलावा अब तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी खेलते नजर आएंगे। तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2018 में दिनेश कार्तिक कराईकुडी की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

हालांकि दिनेश कार्तिक तमिलनाडु प्रीमियर लीग पूरा टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उनका चयन टेस्ट टीम में हुआ है। 

आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक  तमिलनाडु प्रीमियर लीग में पहले तुती पेटट्राइट की टीम का हिस्सा थे। लेकिन इस बार के ऑक्शन में तुती पेटरोल ने दिनेश कार्तिक को रिटेन नहीं किया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार