कोलंबो, 3 अगस्त (CRICKETNMORE)| चोट और फिर बुखार से उबरने के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने गुरुवार को कहा कि वह खुद को मिले मौकों को अहमियत को समझते हैं। राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वापसी करते हुए 82 गेंदों में 57 रनों का पारी खेली। 

Advertisement

यह उनके टेस्ट करियर का लगातार छठा अर्धशतक था। वह ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले गुंडप्पा विश्वनाथ और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया था। 

Advertisement

राहुल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, "मैं कई बार चोटिल हो चुका हूं, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है, लेकिन जब भी वापसी की है मजबूती से की है। मैंने मिले मौकों की अहमियत समझना सीखा है।"ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर्स PHOTOS  

राहुल ने कहा, "इससे मुझे आत्मविश्वास मिला है। सिर्फ अभी नहीं सर्जरी के बाद भी सपोर्ट स्टाफ, कोच, खिलाड़ी मुझे लगातार मैसेज कर रहे थे और कह रहे थे कि तुम जल्दी ठीक हो जाओ, टीम तुम्हें याद कर रही है। जब आप चोटिल होते हैं तो इस तरह की छोटी चीजें काफी अंतर पैदा करती हैं।"

राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश रन आउट हो गए। उन्होंने कहा कि वह अपनी गलतियों से सीख रहे हैं।

राहुल ने कहा, "मैं अपनी गलतियों से सीख रहा हूं। हर समय मैं छोटी गलती कर देता हूं। बल्लेबाज की पारी ही ऐसी होती है। आप 60 गेंद अच्छे से खेलते हैं और फिर एक गेंद आपको आउट कर देती है। हम आज ही ड्रेसिंग रूम में इस बात पर चर्चा कर रहे थे।"

Advertisement

भारत ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन स्कोर बोर्ड पर तीन विकेट के नुकसान पर 344 रन टांग दिए हैं। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका PHOTOS  

पहले दिन का खेल खत्म होने तक चेतेश्वर पुजारा 128 और अजिंक्य रहाणे 103 रनों के साथ विकेट पर जमे हुए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार