इंदौर, 1 जनवरी (CRICKETNMORE)| विदर्भ ने सोमवार को दिल्ली को होल्कर स्टेडियम में नौ विकेट से हराते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब पर कब्जा किया। रणजी में पदार्पण कर रहे विदर्भ ने सात बार के चैम्पियन को चार दिनों में धूल चटा दी। विदर्भ को दिल्ली ने जीत के लिए 29 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने पांच ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 

Advertisement

अक्षय वखारे (4/95) और आदित्य सरवटे (3/30) की अच्छी गेंदबाजी के दम पर विदर्भ ने दिल्ली की दूसरी पारी 280 रनों पर समेट दी। इस पारी में रजनीश गुरबानी ने विदर्भ के लिए दो विकेट लिए। 

Advertisement

इसके बाद पहली खिताबी जीत के लिए दिल्ली की ओर से मिले 29 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी विदर्भ ने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर कप्तान फैज फजल (2) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। 

संजय रामास्वामी (नाबाद 9) और वसीम जफर (नाबाद 17) ने जीत के लिए जरूरी रन हासिल कर 32 स्कोर बनाने के साथ विदर्भ को पहली खिताबी जीत दिलाई। 

अपने आठवें खिताब के लिए प्रयासरत दिल्ली ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 295 रन बनाए थे। इसमें ध्रुव शोरे के 145 रन शामिल हैं। इसके अलावा, हिम्मत सिंह (66) ने भी अहम योगदान दिया। 

Advertisement

विदर्भ के लिए दिल्ली की पहली पारी में रजनीश गुरबानी ने हैट्रिक सहित छह विकेट लिए। आदित्य ठाकरे को दो सफलता हासिल हुई।

जवाब में विदर्भ ने अक्षय वाडकर के 133 रनों की बदौलत अपनी पहली पारी में 547 रन बनाकर 252 रनों की अहम बढ़त हासिल की। अक्षय के अलावा, जाफर (78), सरवटे (79) और सिद्धेश नेराल (74) की अर्धशतकीय पारियों ने भी इतने बड़े स्कोर के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। 

 

दिल्ली के लिए नवदीप सेनी ने इस पारी में सबसे अधिक पांच विकेट लिए, वहीं आकाश सुदान और कुलवंत खेजरोलिया को दो-दो सफलता हासिल हुई। 

Advertisement

विदर्भ के खिलाफ सोमवार को दिल्ली ने दूसरी पारी की अच्छी शुरुआत की थी। चंदेला (9) और गौतम गंभीर (36) का विकेट गिरने के बाद शोरे और राणा ने 114 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को 164 के स्कोर तक पहुंचाया। गुरबानी ने इसी स्कोर पर वाडकर के हाथों राणा को कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। 

सरवटे ने इसके बाद 189 के स्कोर पर दिल्ली के दूसरे अहम बल्लेबाज शोरे को भी पवेलियन भेज दिया। इन दोनों के आउट होने के बाद दिल्ली की टीम पूरी तरह से बिखर गई और सरवटे तथा वखारे ने बाकी के बल्लेबाजों को भी घर भेजकर दिल्ली की दूसरी पारी 280 रनों पर समेट दी। 

Advertisement

इस मैच में रजनीश गुरबानी ने कुल आठ विकेट लेकर विदर्भ की जीत अहम भूमिका निभाई। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार