भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। कोहली ने 46 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रनों की पारी खेली। इस सीरीज में यह कोहली का लगातार दूसरा अर्धशतक है। इसके साथ ही कोहली ने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

केन विलियमसन की बराबरी की

Advertisement

बतौर कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। यह इस फॉर्मेट में बतौर कप्तान उनका 11वां अर्धशतक था। उनसे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने बतौर कप्तान टी-20 में 11 अर्धशतक जड़े हैं। 

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा बार नाबाद 50 प्लस पारी खेलने के मामले में विराट कोहली पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। 50वीं बार कोहली नाबाद 50 प्लस स्कोर के साथ पवेलियन लौटे हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 49 बार अपने करियर में यह कारनामा किया था। 

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत बहुत खराब रही और पहले तीन विकेट सिर्फ 24 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। इसके बाद कोहली ने एक छोर संभाला और शानदार पारी खेलकर टीम को 156 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। कोहली के अलावा ऋषभ पंत ने 25 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार