25 दिसंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज का ताज छिन गया है। उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज आरोन फिंच दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज बन गए है।  

Advertisement

उनके बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज एविन लुईस हैं। जबकि कोहली गिरकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा के साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधे विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ हुई तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाए थे। जिसका नुकसान उन्हें रैंकिग में उठाना पड़ा है। कोहली 824 पॉइंट्स से गिरकर 776 पॉइंट्स पर पहुंच गए हैं।

 

हालांकि पहले नंबर पर काबिज फिंच उनसे 8 पॉइंट्स और लुईस सिर्फ 4 पॉइंट्स ही आगे हैं। क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

इसके अलावा टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल औऱ रोहित शर्मा को भी रैंकिग में बड़ा इजाफा हुआ है। राहुल 23 स्थान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों में उन्होंने 154 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। 

Advertisement

वहीं हिटमैन रोहित 6 स्थान के फायदे के साथ 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

बता दें कि विराट कोहली वनडे रैकिंग में पहले औऱ टेस्ट बल्लेबाजी रैकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज हैं।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार