Top-5 Players With Most Ducks In ICC Men's T20 World Cup History: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में शनिवार, 07 फरवरी से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया। गौरतलब है इस लिस्ट में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी सबसे ऊपर है।

Advertisement

5. रूलोफ वान डेर मेरवे (Roelof van der Merwe): साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले बॉलिंग ऑलराउंडर रूलोफ वान डेर मेरवे इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 21 मुकाबले खेले जिसकी 13 पारियों में वो बैटिंग करते हुए 4 बार बिना कोई स्कोर बनाए आउट हुए।

Advertisement

4.  कैलम मैकलियोड (Calum MacLeod): इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में चौथे नंबर पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी कैलम मैकलियोड का नाम दर्ज है, जो कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में अपने 13 मैचों की 11 पारियों में चार बार जीरो के स्कोर पर आउट हुए। बताते चलें कि इस टूर्नामेंट में उन्होंने 8.45 की खराब औसत से सिर्फ 93 रन जोड़े।

3. जॉर्ज डोकरेल (George Dockrell): आयरलैंड के लिए 150 से ज्यादा टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी जॉर्ज डोकरेल भी इस शर्मनाक लिस्ट में शामिल हैं। वो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक 19 मैचों की 11 पारियों में 4 बार डक पर आउट हो चुके हैं।

2. तिलकरत्ने दिलशान (Tillakaratne Dilshan): शायद आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन श्रीलंका के महान बल्लेबाज़ों में से एक तिलकरत्ने दिलशान भी इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने साल 2007 से लेकर साल 2016 तक अपने देश के लिए कुल 35 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले जिसकी 34 पारियों में वो 5 बार अपना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौटे। बताते चलें कि इस दौरान उन्होंने लगभग 31 की औसत से 897 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi): आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने का बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। इस पाकिस्तानी ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 34 मुकाबले खेले जिसकी 32 पारियों में बैटिंग करते हुए वो 5 बार अपना खाता भी नहीं खोल पाए। ये भी जान लीजिए कि अफरीदी के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 18.82 की बेहद ही खराब औसत से सिर्फ 546 रन दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार