Virat Kohli Picks Best T20 Opener: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय बचा है। ये टूर्नामेंट शनिवार, 28 मार्च से शुरू होगा जिसमें भारतीय टीम के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के लिए रनों की बरसात करते नज़र आएंगे। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले विराट ने टी20 के बेस्ट ओपनर का चुनाव किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, RCB ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से विराट कोहली का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो 'This or That' गेम खेलते हुए अपने पसंदीदा सबसे बेहतरीन टी20 ओपनर को चुनते नज़र आए। बता दें कि यहां उन्होंने अपने RCB के पुराने साथी क्रिस गेल जो कि यूनिवयर्स बॉस के नाम से क्रिकेट वर्ल्ड में मशहूर हैं, उन्हें टी20 फॉर्मेट का बेस्ट ओपनर कहा। विराट ने क्रिस गेल को रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों से भी ऊपर रखकर चुना है।

Advertisement

विराट कोहली बेस्ट टी20 ओपनर चुनते हुए

  • एडम गिलक्रिस्ट या सुनील नारायण - एडम गिलक्रिस्ट
  • एडम गिलक्रिस्ट या ट्रेविस हेड - ट्रेविस हेड
  • ट्रेविस हेड या वीरेंद्र सहवाग - वीरेंद्र सहवाग
  • वीरेंद्र सहवाग या क्विंटन डी कॉक - वीरेंद्र सहवाग
  • वीरेंद्र सहवाग या शेन वॉटसन - वीरेंद्र सहवाग
  • वीरेंद्र सहवाग या शिखर धवन - वीरेंद्र सहवाग
  • वीरेंद्र सहवाग या फाफ डु प्लेसिस - वीरेंद्र सहवाग
  • वीरेंद्र सहवाग या ब्रेंडन मैकुलम - वीरेंद्र सहवाग
  • वीरेंद्र सहवाग या सचिन तेंदुलकर - वीरेंद्र सहवाग
  • वीरेंद्र सहवाग या क्रिस गेल - क्रिस गेल
  • क्रिस गेल या रोहित शर्मा - क्रिस गेल

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज़ क्रिस गेल टी20 फॉर्मेट में पूरी दुनिया के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 463 टी20 मैचों में 36.22 की औसत और 144.75 की स्ट्राइक रेट से 14,562 रन बनाकर ये कारनामा किया है। खास बात ये है कि उन्होंने साल 2022 में अपना आखिरी टी20 मुकाबला खेला था, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई भी दूसरा खिलाड़ी उनका ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम T20 फॉर्मेट में 22 सेंचुरी और 88 हाफ सेंचुरी दर्ज हैं। उन्होंने इस फटाफट फॉर्मेट में 1,132 चौके और 1,056 छक्के ठोके हैं। उनके अलावा दुनिया के किसी भी बल्लेबाज़ ने टी20 में 1000 या उससे ज्यादा छक्के नहीं लगाए हैं। यही वज़ह है विराट कोहली भी उन्हें टी20 का बेस्ट ओपनर मानते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार