कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और पैरा एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को बधाई दी है। इन खिलाड़ियों ने कर्नाटक और पूरे देश का मान बढ़ाया है और पहचान दिलाई।
एशियन गेम्स 2026 में, क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि पूवम्मा एमआर ने एथलेटिक्स में स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। प्रणवी उर्स ने गोल्फ में स्वर्ण और रजत पदक जीते और मोहित एचएस ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता। राज्यपाल ने शूटिंग में रजत पदक जीतने वाली तिलोत्तमा सेन और गोल्फ में रजत पदक जीतने वाली अदिति अशोक की उपलब्धियों की भी सराहना की।
राज्यपाल ने बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने वाले आयुष शेट्टी और एथलेटिक्स में कांस्य पदक हासिल करने वाली स्नेहा एसएस के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-एथलेटिक्स में कांस्य पदक जीतने वाली शिल्पा केएस की उपलब्धि को भी सराहा।
पैरा एशियन गेम्स में सौम्या ने पैरा-एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता, जबकि राधा वेंकटेश ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक विजेताओं में पैरा-एथलेटिक्स से शरथ मकानाहल्ली शंकरप्पा, पैरा-तैराकी से स्वाथिक पाटिल, तेजस नंदकुमार और निरंजन मुकुंदन, तथा पैरा-बैडमिंटन से पल्लवी कलुवेहल्ली मंजूनाथ शामिल रहे।
राज्यपाल ने खिलाड़ियों के अटूट समर्पण, अनुशासन और दृढ़ता की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां उभरते हुए खिलाड़ियों को अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रेरित करेंगी, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में कर्नाटक और भारत का और अधिक मान बढ़ा सकेंगे।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 मेडल (13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य) के साथ चौथे स्थान पर रहा।
इसके बाद 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची और नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल 85 पदक अपने नाम किए। भारत मेडल टैली में चौथे पायदान पर रहा।
स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने कुल 39 मेडल (13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य) के साथ चौथे स्थान पर रहा।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS