पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की गारंटी देते हैं। हालांकि, चोपड़ा ने चेतावनी दी है एमआई के सामने एक मुश्किल पहेली यह है कि विदेशी खिलाड़ियों की फौज को अपनी प्लेइंग इलेवन में कैसे स्थान दिया जाए।
जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2025 में कुल 12 मैच खेले, जिसमें 17.56 की औसत के साथ 18 विकेट लिए थे। एमआई अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू मैदान पर तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ करेगी। आईपीएल 2025 में यह टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, जहां उसे पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।
आकाश चोपड़ा ने 'जियोस्टार' पर कहा, "अगर आपका नाम जसप्रीत बुमराह है, तो दबाव अपने आप आ जाता है। वह इसी तरह के गेंदबाज हैं। वह हर मैच में असर डालते हैं। एक विकेट की गारंटी देते हैं और विरोधी टीम को रोकते हैं। इस जिम्मेदारी के साथ बहुत ज्यादा दबाव आता है, क्योंकि उनके 4 ओवर मुंबई इंडियंस के लिए सबसे कीमती होते हैं। पावरप्ले में एक ओवर डालो, बीच के मिडल ओवर्स के लिए एक ओवर बचाकर रखो, और डेथ ओवर्स में दो ओवर डालो। यही हैं बुमराह, वह दबाव कहीं जाने वाला नहीं है। चाहे बोल्ट अच्छी गेंदबाजी करें या दीपक चाहर पूरी तरह से फिट हों, बुमराह पर दबाव बना ही रहता है। लेकिन अगर बोल्ट फिट हैं, तो एमआई उन्हें ही टीम में बनाए रखना चाहेगी। वे चाहेंगे कि नई गेंद बोल्ट और दीपक चाहर के हाथों में थोड़ी स्विंग करे।"
जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल 2025 में कुल 12 मैच खेले, जिसमें 17.56 की औसत के साथ 18 विकेट लिए थे। एमआई अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने घरेलू मैदान पर तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ करेगी। आईपीएल 2025 में यह टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, जहां उसे पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।
Also Read: LIVE Cricket Score
उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक को अपनी जबरदस्त ओपनिंग साझेदारी को फिर से दोहराना चाहिए, लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि विल जैक्स, शेरफेन रदरफोर्ड और बॉश के लिए विदेशी गेंदबाजों के साथ टीम में जगह बनाना एक ऐसी मुश्किल है जिससे हर टीम ईर्ष्या करेगी।