Mohammad Saleem Bowled Brian Bennett Video: अफगानी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सलीम (Mohammad Saleem) अपनी तेज तर्रार और लहराती गेंदों से विपक्षी बल्लेबाज़ों के होश उड़ाते हैं। उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही करके दिखाया है। सलीम ने शारजाह टेस्ट (AFG vs ZIM 1st Test) के पांचवें दिन जिम्बाब्वे के कैप्टन ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) को शानदार इनस्विंगर से बोल्ड किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये घटना जिम्बाब्वे की दूसरी पारी के 43वें ओवर में घटी। ब्रायन बेनेट, जिन्होंने पहली पारी में 128 रन ठोके थे, वो दूसरी पारी में भी 58 रन बना चुके थे। ऐसे में मोहम्मद सलीम ने उन्हें अपनी इस्विंगर से चौंकाने का फैसला किया। सलीम ने अपना तीसरा गेंद गुथ लेंथ पर फेंका जो कि पिच से टकराकर बेनेट की तरफ अंदर की ओर आया।

इसी मौके पर बेनेट के होश उड़ गए। उन्होंने गेंद को लेग साइड में खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद को बैट से कनेक्ट ही नहीं कर पाए। सलीम का गेंद बेनेट के बैट और पैड के बीच से निकला और सीधा स्टंप्स से टकराया। तो ऐसे बेनेट बोल्ड हुए। Afghanistan Cricket Board ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: शारजाह टेस्ट ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है। इसमें जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रन बनाए जिसके जवाब में अफगानी टीम ने 514 रन जोड़े। खबर लिखे जाने तक जिम्बाब्वे ने अपनी दूसरी पारी में भी 72 ओवर खेलकर 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन जोड़ लिए हैं। मैदान पर क्रेग एर्विन (94 गेंदों पर 32 रन) और एंटम नक्वी (94 गेंदों पर 32 रन) की जोड़ी मौजूद है। आज खेल का आखिरी दिन है।

दोनों टीमें

अफगानिस्तान (प्लेइंग XI): सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, शाहिदुल्लाह कमाल, रहमत शाह (कप्तान), हशमतुल्लाह शाहिदी, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह, कैस अहमद, जिया-उर-रहमान अकबर, जिया उर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): बेन करन, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट (कप्तान), ब्रेंडन टेलर, क्रेग इर्विन, एंटम नक्वी, वेस्ली मधेवेरे, तफाज्वा त्सिगा (विकेटकीपर), ग्रीम क्रेमर, न्यूमैन न्यामहुरी और ब्लेसिंग मुजरबानी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार