Blair Tickner Replacement In New Zealand Playing XI: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर चोट के कारण भारत के खिलाफ होने वाले तीसरे और चौथे वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं। टिकनर को दूसरे वनडे के दौरान बल्लेबाजी करते समय शरीर पर गेंद लगी थी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन दो खिलाड़ियों के नाम जो कि टिकनर की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

क्रिस्टियन क्लार्क (Kristian Clarke): हैमिल्टन ODI के लिए ब्लेयर टिकनर की लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट 25 वर्षीय क्रिस्टियन क्लार्क होंगे। ये एक मिडियम फास्ट बॉलर है जो कि न्यूजीलैंड के लिए 4 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इन मुकाबलों में क्लार्क ने कुल 8 विकेट चटकाए हैं।

खास बात तो ये है कि क्लार्क न्यूजीलैंड को सिर्फ बॉलिंग ही नहीं, बैटिंग डेप्थ भी दे सकते हैं। उनके आंकड़ें खुद इसकी गवाही देते हैं। क्लार्क ने 35 लिस्ट ए मैचों में 63 विकेट चकटाए हैं और लगभग 26 की औसत से 1291 रन जोड़े हैं। क्लार्क के बैट से 1 सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी निकली हैं।

माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell): मेजबान टीम एक अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर को XI में रखना चाहती है तो माइकल ब्रेसवेल से बेस्ट ऑप्शन कोई नहीं होगा। 35 वर्षीय ब्रेसवेल न्यूजीलैंड के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेलने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने कीवी टीम की जर्सी में 10 टेस्ट, 48 वनडे और 52 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं।

बात करें ब्रेसवेल के इंटरनेशनल रिकॉर्ड की तो उन्होंने टेस्ट में 339 रन और 25 विकेट, वनडे में 1042 रन और 46 विकेट, टी20 में 516  रन और 37 विकेट झटके हैं। वो ODI सीरीज में न्यूजीलैंड की वापसी कराने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। न्यूजीलैंड उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन में जोड़ सकती है।

न्यूजीलैंड वनडे स्क्वाड: विल यंग, टिम सेफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैट फिशर, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल ब्रेसवेल और निक केली।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय वनडे स्क्वाड: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह, ऋतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, ईशान किशन और कुलदीप यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार