Australia ODI And T20I Squad Vs England: ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार, 13 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए अपनी स्क्वाड की घोषणा कर दी है। मेजबान देश ने अपनी टीम के कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया है। उन्होंने काफी नए चेहरों को ODI और T20I टीम चुना है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वनडे और टी20 दोनों ही टीमों में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को नहीं चुना है। ये तीनों ही अनुभवी गेंदबाज़ न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ होने वाली WTC सीरीज के लिए तैयारी करेंगे। गौर करें कि इंग्लैंड वनडे और टी20 सीरीज के लिए नाथन एलिस को भी चुना गया है। वो साइड स्ट्रेन चोट से उबर रहे हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले में ये चोट लगी थी।
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गजों की गैरमौजूदगी के बीच 14 सदस्यीय ODI स्क्वाड में महली बियर्डमैन और ओलिवर पीक को मौका मिला है। इनके अलावा जैक एडवर्ड्स और लियाम स्कॉट को भी वनडे टीम में जगह मिली है। बात करें मेजबान देश की टी20 स्क्वाड की तो वहां निखिल चौधरी, जोएल डेविस, लचलन शॉ और सैम हार्पर जैसे नए चेहरो को शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि ट्रेविस हेड, मैथ्यू रेन्शॉ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस और कूपर कोनोली वनडे सीरीज में खेलने के बाद टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में टी20 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया के कई नए खिलाड़ियों के पास अपनी काबिलियत दिखाने का मौका होगा।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरून ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेन्शॉ, लियाम स्कॉट और एडम जम्पा।
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, मिशेल ओवेन, लाचलान शॉ और एडम जम्पा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड सीरीज का शेड्यूल
वनडे सीरीज
- पहला वनडे: 13 नवंबर, पर्थ
- दूसरा वनडे: 15 नवंबर, एडिलेड
- तीसरा वनडे: 18 नवंबर, होबार्ट
टी20 इंटरनेशनल सीरीज
Also Read: LIVE Cricket Score
- पहला टी20: 21 नवंबर, मेलबर्न
- दूसरा टी20: 24 नवंबर, गोल्ड कोस्ट
- तीसरा टी20: 27 नवंबर, ब्रिस्बेन
- चौथा टी20: 29 नवंबर, सिडनी
- पांचवां टी20: 2 दिसंबर, कैनबरा