Top 3 Players With Most Runs In IND Vs NZ ODI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन दिग्गज खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने भारत-न्यूजीलैंड वनडे में अब तक सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया।
3. रॉस टेलर (Ross Taylor): न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर बैटर रॉस टेलर भारत-न्यूजीलैंड वनडे में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान भारत के खिलाफ 35 ODI खेले और 47.75 की औसत से 1385 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी जड़ने का कारनामा किया। रॉस टेलर ने अपने करियर 236 वनडे खेले और 8607 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: ईशान किशन-ऋतुराज गायकवाड़ को नहीं मिलेगी जगह! ऑकलैंड ODI के लिए Team India की संभावित प्लेइंग XI
2. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar): ODI रिकॉर्ड की बात हो और God of Cricket सचिन तेंदुलकर का नाम ना लिया जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। महान सचिन भारत-न्यूजीलैंड वनडे में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 1990 से लेकर 2009 तक न्यूजीलैंड के सामने 42 ODI मुकाबले खेले और 46.05 की औसत से पूरे 1759 रन बनाए। उन्होंने कीवी गेंदबाज़ों की जमकर पिटाई की और 5 सेंचुरी, 8 हाफ सेंचुरी लगाई। सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे खेले और 18,426 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की धरती पर इतिहास रच सकते हैं Virat Kohli, तोड़ सकते हैं महान Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड
1. विराट कोहली (Virat Kohli): भारत-न्यूजीलैंड ODI में सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड Team India के King विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट एक लीज़ेंड बैटर हैं, जो कि न्यूजीलैंड के सामने 36 वनडे मैचों में 57.48 की शानदार औसत से 1897 रन बना चुके हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड को 7 सेंचुरी और 10 हाफ सेंचुरी लगाई है। वो कीवी टीम के खिलाफ सिर्फ 1 बार ODI में जीरो पर आउट हुए हैं। विराट कोहली अब तक 317 वनडे खेल चुके हैं। उन्होंने ODI में 15,109 रन बनाए हैं।