India Probable Playing XI For 1st ODI Vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज (NZ vs IND ODi Series) का पहला मुकाबला (NZ vs IND 1st ODI) बुधवार, 04 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि ऑकलैंड ODI के लिए Team India की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
ऋतुराज और ईशान को नहीं मिलेगी जगह: भारतीय ODI टीम के टॉप-5 बल्लेबाज़ पूरी तरह फिक्स हैं। Team India के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी खुद कैप्टन शुभमन गिल और हिटमैन रोहित शर्मा सभालेंगे। इसके बाद नंबर-3 से लेकर 5 तक की पॉजिशन पर विराट कोहली, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बैटर केएल राहुल खेलेंगे। ऐसे में ये साफ है कि ऑकलैंड टी20 में तो ऋतुराज गायकवाड और ईशान किशन, दोनों में से किसी एक को भी जगह नहीं मिल रही।
कुलदीप और अक्षर के बीच लड़ाई: ऑकलैंड की पिच पर स्पिन गेंदबाज़ों को कम ही मदद मिलेगी ऐसे में टीम इंडिया सिर्फ एक स्पिनर को खिलाने पर विचार करेगी। इस पॉजिशन के लिए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के बीच लड़ाई होगी। अक्षर थोड़े आगे रहेंगे क्योंकि वो एक ऑलराउंडर हैं और बैटिंग करके योगदान कर सकते हैं।