इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होगा जिसके लिए अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन गेंदबाज़ों के नाम जो कि IPL 2026 के सीजन में अपने आईपीएल करियर के 200 विकेट पूरे कर सकते हैं। गौरतलब है कि आईपीएल के 18 साल के इतिहास में अब तक सिर्फ एक ही गेंदबाज़, युजवेंद्र चहल (174 मैचों में 221 विकेट) ये कारनामा कर पाए हैं।

Advertisement

3. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah): मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह जो कि अपने यूनिक एक्शन और सटीक यॉर्कर से बल्लेबाज़ों के डंडे उड़ा देते हैं, वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। जान लें कि जसप्रीत बुमराह को आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे करने के लिए 17 विकेट की दरकार हैं। उनके नाम फिलहाल 145 मैचों में 183 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

2. सुनील नारायण (Sunil Narine): इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज स्पिनर सुनील नारायण हैं जिन्होंने आज भी अपनी मिस्ट्री स्पिन गेंदबाज़ी से बल्लेबाज़ों की नींदें उड़ा रखी हैं। गौरतलब है कि 37 साल के सुनील नारायण को अपने IPL करियर में विकेटों का दोहरा शतक पूरा करने के लिए सिर्फ और सिर्फ 8 विकेटों की जरूरत है। उनके नाम 189 आईपीएल मैचों में 192 विकेट दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

1. भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar): भारत के महान तेज गेंदबाज़ों में से एक भुवनेश्वर कुमार जो कि अपनी लहराती गेंदों से किसी भी बल्लेबाज़ के तोते उड़ाने का दम रखते हैं, वो इस लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं। भारतीय फैंस को ये जानकार काफी खुशी होगी कि भुवी को आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ और सिर्फ दो ही विकेटों की दरकार है। इस टूर्नामेंट में वो अब तक 190 मैचों में 198 विकेट ले चुके हैं। बताते चलें कि वो IPL इतिहास के दूसरे सबसे कामयाब गेंदबाज़ हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार