NZ vs IND 2nd Test: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) एक बड़ी गलती कर बैठे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ऑलराउंडर काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने ऐसी शानदार इनस्विंगर डाली कि गुरनूर उसे ऑफ स्टंप के बाहर समझकर छोड़ने चले गए, लेकिन गेंद आखिरी समय में तेजी से अंदर आई और सीधे ऑफ स्टंप पर जा लगी। 

यह घटना भारतीय टीम की पहली पारी के 81वें ओवर की तीसरी गेंद पर हुई। काइल जैमीसन राउंड द विकेट से गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाज गुरनूर के लिए गेंद को ऑफ स्टंप के बाहर की तरफ एंगल से डाला। शुरुआत में गेंद बाहर जाती हुई नजर आ रही थी, इसलिए गुरनूर ने उसे छोड़ने का फैसला किया। हालांकि, गेंद ने आखिरी समय में अपनी दिशा बदली और तेजी से अंदर की तरफ आ गई। गुरनूर कुछ समझ पाते, उससे पहले ही गेंद उनके ऑफ स्टंप से जा टकराई।

VIDEO:

गुरनूर की पारी यहीं समाप्त होई गई। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाए। उनके आउट होने के साथ ही ध्रुव जुरेल के साथ नौवें विकेट के लिए चल रही 64 रनों की साझेदारी भी टूट गई और भारतीय टीम ने 227 रन के स्कोर पर अपना नौवां विकेट गंवा दिया।

मैच की बात करें तो भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 356 रन बनाए थे और इस तरह उसे 110 रनों की अहम बढ़त मिली। 

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए थे। इस तरह उसकी कुल बढ़त 243 रन हो गई थी। दिन का खेल समाप्त होने पर रचिन रविंद्र 84 गेंदों पर 46 रन और डेरिल मिचेल 38 गेंदों पर 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। अब भारतीय टीम के सामने चौथे दिन न्यूजीलैंड को जल्द से जल्द रोकने की चुनौती होगी।

टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़ और जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार