Kieron Pollard Record: वेस्टइंडीज के लीज़ेंड ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) मौजूदा समय में ILT20 2026 टूर्नामेंट खेल रहे हैं। वो MI Emirates टीम का हिस्सा हैं। इस टूर्नामेंट के 13वें मुकाबले में पोलार्ड एक महारिकॉर्ड बना सकते हैं। उनके पास जोस बटलर को पछाड़कर टी20 का किंग बनने का सुनहरा मौका है। 

इतिहास रचेंगे पोलार्ड: 39 वर्षीय पोलार्ड टी20 क्रिकेट के माहिर खिलाड़ियों में से एक हैं। वो दुनियाभर की टी20 लीग में खेलने का अनुभव रखते हैं। इस फॉर्मेट में पोलार्ड ने 758 मैचों की 675 पारियों में 15,041 रन बनाए हैं। अब उनके पास जोस बटलर को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज़ बनने का मौका है।

वो ILT20 के 13वें मुकाबले में महज़ 22 रन बनाकर ये कारनामा कर सकते हैं। ये मुकाबला एमआई एमिरेट्स और अबू धाबी नाइट राइडर्स के बीच शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। बात करें अगर जोस बटलर की तो ये इंग्लिश लीज़ेंड फिलहाल टी20 का बॉस क्रिकेटर है। उन्होंने 529 मैचों की 498 पारियों में 15,062 रन बनाए हैं।

टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • जोस बटलर - 529 मैचों की 498 पारियों में 15,062 रन
  • कीरोन पोलार्ड - 758 मैचों की 675 पारियों में 15,041 रन
  • एलेक्स हेल्स - 537 मैचों की 531 पारियों में 14,581 रन
  • क्रिस गेल - 463 मैचों की 455 पारियों में 14,562 रन
  • डेविड वॉर्नर - 443 मैचों की 442 पारियों में 14,411 रन

बताते चलें कि ILT20 में कीरोन पोलार्ड का प्रदर्शन शानदार रहा है। वो इस टूर्नामेंट में अब तक 39 मैचों की 33 पारियों में 927 रन बना चुके हैं। उन्होंने 42.13 की औसत और 154.50 की स्ट्राइक रेट से ये रन ठोके हैं। ध्यान दें कि ILT20 में पोलार्ड के बैट से 57 चौके और 62 छक्के निकले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

एमआई एमिरेट्स (MI Emirates) स्क्वॉड: निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम, जॉनी बेयरस्टो, कुसल परेरा, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, रॉस अडायर, आसा ट्राइब, राशिद खान, रोमारियो शेफर्ड, फजलहक फारूकी, क्रिस जॉर्डन, लिज़ाड विलियम्स, जहूर खान, जॉर्डन थॉम्पसन, जेम्स कोल्स, संजय कृष्णमूर्ति, ज़ैन उल आबिदीन, वसीम अकरम और फरीदून दाऊदज़ई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार