Kyle Jamieon Fiery Bouncer Hits Akash Deep Video: क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) के तीसरे दिन रविवार, 29 नवंबर को एक बेहद ही हैरान करने वाली घटना घटी। हेगले ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ काइल जेमीसन (Kyle Jamieon) ने आकाश दीप (Akash Deep) को बेहद ही गुस्से में सिर पर दो बाउंसर मारे। उन्होंने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया। इसके कारण आकाश काफी ज्यादा चोटिल हो गए और उन्हें खेल से बाहर होना पड़ा।
ये पूरी घटना भारत की पहली पारी के 53वें ओवर में घटी। काइल जेमीसन ने पहली ही गेंद पर आकाश दीप को बाउंसर मार दिया था। हैरानी की बात तो ये है कि शांत स्वभाव के जेमीसन यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने पांचवीं गेंद पर भी आकाश दीप के सिर पर गेंद मारी। इसी बीच जेमीसन बेहद गुस्से में दिखे।
उन्होंने मुकाबले के दौरान एक हैरान करने वाला बयान दिया। वो अपने साथियों से बात करते हुए बोले, “मैं उसकी (आकाश दीप) परवाह क्यों करूं, भाई? वो हमें देगा (बाउंसर), तो हम भी उसे वापस देंगे (बाउसंर)। शुरुआत हमने नहीं की थी, लेकिन इसे खत्म हम ही करेंगे।”
जेमीसन के शब्दों से साफ है कि उन्होंने आकाश दीप को सोच समझकर बाउंसर मारे। जेमीसन ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि भारतीय गेंदबाज़ों ने भी न्यूजीलैंड के पुछले बल्लेबाज़ों को जानकर खतरनाक बाउंसर मारे थे। एक बार फिर बता दें कि जेमीसन के बाउंसर इतने खतरनाक थे कि आकाश दीप बुरी तरह चोटिल हो गए और उन्होंने खेल से बाहर होना पड़ा। BCCI ने आकाश दीप की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को XI में शामिल किया।
मैच का हाल: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए है। इसके पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। यानी न्यूजीलैंड के पास 110 रनों की लीड है। इतना ही नहीं, मेजबान टीम तीसरे दिन के अंत तक अपनी दूसरी पारी में भी 46 ओवर खेलकर 133 रन जोड़ चुकी है। उनके तीन विकेट गिरे है। मैदान पर रचिन रविंद्र (84 गेंदों पर 46 रन) और डेरिल मिचेल (36 गेंदों पर 05 रन) की जोड़ी मौजूद है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।