Jasprit Bumrah Bowled Tom Latham Video: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज (NZ vs IND Test Series) कीवी कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) के लिए एक बुरे सपने की तरह रही। वो 2 मैचों की चार पारियों में महज़ 67 रन ही जोड़ पाए। लैथम की खराब सीरीज का सबसे बड़ा कारण जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) है। उन्होंने चार पारियों में तीन बार लैथम को आउट करके पवेलियन भेजा।

लैथम के काल बने बुमराह: जी हां, ऐसा ही हुआ। क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीसरे दिन मौजूदा टेस्ट सीरीज में लैथम और बुमराह आमने-सामने थे। यहां पर भी बुमराह ने अपना लोहा मनवाया और मेजबान टीम के कैप्टन को बोल्ड करके आउट किया। इस बार बुमराह की हार्ड लेंथ गेंद पर लैथम गच्चा खा गए थे। उनकी गेंद लैथम के बैट के अंदरूनी हिस्से से टकराई और फिर सीधा स्टंप पर लगी।

एक बार फिर बता दें कि बुमराह ने लैथम को मौजूदा दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तीसरी बार आउट करके पवेलियन भेजा। क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में जब वो बोल्ड हुए तो निराशा उनके चेहरे पर झलक रही थी। वो बुमराह की गेंद पर आउट होने के कारण मायूस थे। आप नीचे घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि भारत-न्यूजीलैंड की मौजूदा सीरीज में टॉम लैथम ने जसप्रीत बुमराह के सामने 54 गेंद खेलकर महज़ 20 रन जोड़े हैं। उन्होंने 6.66 की औसत से रन बनाए हैं। वो तीन बार बुमराह की गेंद पर आउट हुए हैं।

मैच का हाल: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए है। इसके पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। यानी न्यूजीलैंड के पास 110 रनों की लीड है। मेजबान टीम खबर लिखे जाने तक अपनी दूसरी पारी में भी 9 ओवर खेलकर 36 रन जोड़ चुकी है। उनका एक विकेट गिरा है। मैदान पर डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार