Matt Henry Bouncer Hits Gurnoor Brar Video: क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) के तीसरे दिन एक दर्दनाक घटना घटी। मैट हेनरी (Matt Henry) की एक सनसनाती गेंद सीधा गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) के कॉलर बोन (गले के पास की हड्डी) से टकराई। इसके बाद गुरनूर बुरी तरह दर्द से तड़प उठे।
ये पूरी घटना भारत की पहली पारी के 71वें ओवर में घटी। मैट हेनरी ने 128kph की रफ्तार से शॉर्ट बॉल फेंकी थी। ये पिच से टकराकर सीधा बल्लेबाज़ गुरनूर बराड़ की तरफ गई। इसे गुरनूर अपने बैट से रोक नहीं पाए। इसी मौके पर वो सीधा गुरनूर की गले के करीब हड्डी पर लगी।
इसके बाद होना क्या था। गुरनूर पूरी तरह असहज हो गए। वो इतना दर्द में थे कि उन्होंने अपना बैट भी छोड़ दिया और सीधा अपने गले को पकड़ा। बराड़ को दर्द में देखकर मैट हेनरी भी परेशान हुए। उन्होंने गुरनूर की खबर ली। आखिर में मेडिकल टीम गुरनूर की मदद करने ग्राउंड में आई। उन्होंने चोट की जांच की और वहां टेप लगाया।
राहत की खबर ये है कि गुरनूर एक बार फिर अपने पैरों पर खड़े हो गए। उन्होंने भारत के लिए 46 गेंद खेलकर अहम 10 रन जोड़े। उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 64 रनों की शानदार साझेदारी भी की। ये न्यूजीलैंड की धरती पर भारत की किसी 9वीं या 10वीं विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी है।
मैच का हाल: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए है। इसके पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। यानी न्यूजीलैंड के पास 110 रनों की लीड है। मेजबान टीम खबर लिखे जाने तक अपनी दूसरी पारी में भी 34 ओवर खेलकर 105 रन जोड़ चुकी है। उनके दो विकेट गिरे है। मैदान पर रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल की जोड़ी मौजूद है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।