Washington Sunder Viral Video: न्यूजीलैंड टूर पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से काफी निराश किया है। क्राइस्टचर्च टेस्ट (NZ vs IND 2nd Test) में तो वो तीसरे दिन के खेल तक 5 कैच टपका चुके हैं। इसी बीच वाशिंगटन सुंदर (Washington Sunder) का ब्रेन फेड मोमेंट भी देखने को मिला है। उन्होंने कीवी बल्लेबाज़ हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls) को बाउंड्री गिफ्ट की है।

सुंदर के दिमाग की बत्ती हुई गुल: ये घटना न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के आठवें ओवर में घटी। भारत के लिए अंशुल कंबोज गेंदबाज़ी कर रहे थे। उनकी पांचवीं गेंद पर हेनरी निकोल्स ने मिड विकेट की तरफ शॉट खेला। यहां वाशिंगटन सुंदर तैनात थे। उनके बेहद करीब से गेंद गई। इस दौरान सुंदर पूरी तरह खोए नज़र आए। उन्हें गेंद दिखी ही नहीं।

अगर वॉशिंगटन सुंदर पहले से तैयार रहते तो टीम इंडिया को हेनरी निकोल्स का विकेट मिल सकता था, लेकिन यहां सुंदर की लापरवाही टीम पर ही भारी पड़ गई। न सिर्फ निकोल्स आउट होने से बच गए, बल्कि उन्हें मुफ्त का चौका भी मिल गया। यही कारण है भारतीय फैंस भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर वाशिंगटन सुंदर की क्लास लगा रहे हैं। आप इस घटना का वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि निकोल्स ने न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में 42 गेंदे खेली और 22 रन बनाए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने खुद की ही गेंद पर खुद ही कैच करके आउट किया। बुमराह जल्द ही निकोल्स का विकेट नहीं निकालते, तो वो बड़े रन बना सकते थे। याद दिला निकोल्स ने वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में नाबाद 175 रन ठोके थे।

मैच का हाल: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए है। इसके पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। यानी न्यूजीलैंड के पास 110 रनों की लीड है। इतना ही नहीं, मेजबान टीम तीसरे दिन के अंत तक अपनी दूसरी पारी में भी 46 ओवर खेलकर 133 रन जोड़ चुकी है। उनके तीन विकेट गिरे है। मैदान पर रचिन रविंद्र (84 गेंदों पर 46 रन) और डेरिल मिचेल (36 गेंदों पर 05 रन) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार