AUS vs ENG 4th T20: इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर जॉर्डन कॉक्स (Jordon Cox) ने रविवार, 29 नवंबर को सिडनी टी20 में 19 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली। उन्होंने ये रन मुश्किल समय में बनाए। इसी बीच एक घटना ऐसी भी घटी जब उन्हीं के साथी खिलाड़ी जेम्स कोल्स (James Coles) के बैट से टकराई गेंद सीधा उनके हाथ पर जाकर लगी।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। ये नज़ारा इंग्लैंड की पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिन्होंने दूसरी गेंद लेंथ पर डाली। इसके जवाब में जेम्स कोल्स ने भी बेखौफ अंदाज दिखाया और सामने की तरफ आक्रमक शॉट खेला।

इसी मौके पर गेंद सीधे नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स के हाथ पर जा लगी। राहत की खबर ये है कि जॉर्डन कॉक्स गंभीर रूप से चोटिल नहीं हुए। अगर वो बॉल थोड़ा ऊपर कॉक्स के हेलमेट से टकराती तो उन्हें शायद मैदान भी छोड़ना पड़ सकता था। हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि सिडनी टी20 में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। उनके लिए सैम करन  (28 गेंदों पर 50 रन) ने अर्धशतक लगाकर सर्वाधिक रन बनाए। इसी के दम पर मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत हासिल करने के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा है।

ऐसी है दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, सैम हार्पर (विकेटकीपर), निखिल चौधरी, टिम डेविड, लचलान शॉ, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, एडम ज़म्पा, राइली मेरेडिथ और स्पेंसर जॉनसन।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, अनुइरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद और हेनरी क्रोकोम्ब।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार