बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में एक अजीब और विवादित रन आउट ने सबका ध्यान खींच लिया। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा को ऐसे अंदाज में आउट दिया गया कि वह हैरान रह गए। आउट होने के बाद उनका गुस्सा भी साफ देखने को मिला। मैदान से लौटते वक्त उन्होंने गुस्से में हेलमेट और ग्लव्स तक फेंक दिए।

Advertisement

ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में शुक्रवार (13 मार्च) को खेले जा रहे बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में एक बेहद अजीबोगरीब और विवादित घटना देखने को मिली। दरअसल, यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई जब मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे। उस समय क्रीज पर मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा अच्छी साझेदारी बना रहे थे। रिजवान अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, जबकि आगा भी रनगति को बनाए हुए थे और 64 रन पर खेल रहे थे।

Advertisement

ओवर की चौथी गेंद पर रिजवान ने सीधा शॉट खेला, जो नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े सलमान आगा के पैड से टकराकर रुक गया। आगा ने खेल भावना दिखाते हुए गेंद उठाई और उसे गेंदबाज मेहदी हसन मिराज को देने की कोशिश की। लेकिन मिराज ने मौका देखते ही गेंद उठाई और सीधे स्टंप्स पर मार दी, क्योंकि उस समय आगा क्रीज से बाहर थे।

बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की और अंपायर को नियमों के तहत सलमान आगा को रन आउट देना पड़ा। यह फैसला देखकर आगा हैरान रह गए और काफी नाराज भी दिखे। पवेलियन लौटते समय उनका गुस्सा साफ नजर आया और उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास अपना हेलमेट और ग्लव्स गुस्से में फेंक दिए।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में 274 रन बनाए। टीम के लिए माज सदाकत ने 46 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली, जबकि सलमान अली आगा ने 62 गेंदों में 64 रन बनाए। इसके अलावा साहिबजादा फरहान ने 31 और मोहम्मद रिजवान ने 44 रन का योगदान दिया। हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए, जिसके चलते पाकिस्तान की पूरी टीम 274 रन पर सिमट गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार