Controversial run out: Cricket News & Match Updates
VIDEO: खेल भावना दिखाना पड़ा भारी! विवादित रन आउट के बाद भड़के Salman Ali Agha, गुस्से में फेंके हेलमेट और ग्लव्स
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में एक अजीब और विवादित रन आउट ने सबका ध्यान खींच लिया। पाकिस्तान के बल्लेबाज सलमान अली आगा को ऐसे अंदाज में आउट दिया गया कि वह हैरान रह गए। आउट होने के बाद उनका गुस्सा भी साफ देखने को मिला। मैदान से लौटते वक्त उन्होंने गुस्से में हेलमेट और ग्लव्स तक फेंक दिए।
ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में शुक्रवार (13 मार्च) को खेले जा रहे बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे मुकाबले में एक बेहद अजीबोगरीब और विवादित घटना देखने को मिली। दरअसल, यह घटना पाकिस्तान की पारी के 39वें ओवर में हुई जब मेहदी हसन मिराज गेंदबाजी कर रहे थे। उस समय क्रीज पर मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा अच्छी साझेदारी बना रहे थे। रिजवान अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, जबकि आगा भी रनगति को बनाए हुए थे और 64 रन पर खेल रहे थे। Read More...