24 फरवरी।  मेजबान न्यूजीलैंड ने यहां बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को ही भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ उसने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने भारत को पहली पारी में 165 रनों पर ढेर कर दिया था और अपनी पहली पारी में 348 रन बना उस पर 183 रनों की बढ़त ले ली थी। दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर सके और सिर्फ 191 रन ही बना सके जिससे न्यूजीलैंड को जीत के लिए सिर्फ नौ रन चाहिए थे जो उसने बिना किसी विकेट खोकर बना लिए। टॉम लाथम सात और टॉम ब्लंडल दो रन बनाकर नाबाद रहे।

Advertisement

भारत ने चौथे दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 144 रनों के साथ की। वह अपने खाते में 47 रन जोड़कर बाकी के सभी छह विकेट खोकर पवेलियन लौट गई।

टिम साउदी ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड के लिए पांच विकेट लिए। वहीं ट्रेंट बाउल्ट ने चार विकेट लिए। कोलिन डी ग्रांडहोम के हिस्से एक सफलता आई। पदार्पण मैच खेल रहे काइल जेमिसन ने पहली पारी में चार विकेट लिए थे लेकिन दूसरी पारी में वह एक भी विकेट नहीं ले सके।

दूसरी पारी में भारत की तरफ से आखिरी बल्लेबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह आउट हुए। बुमराह को टिम साउदी ने स्लिप में डेरिल मिशेल ने कैच लपका। डेरिल मिशेल (स्थानापन्न प्लेयर) ने एक हाथ से लाजबाव कैच लपककर भारत की दूसरी पारी को समाप्त किया।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह के स्लिप में कैच लेने के बाद डेरिल मिशेल ने जैसा जश्न मनाया ऐसा लग रहा था कि उनके यकिन ही नहीं हुआ कि वो एक हाथ से कैच लेने में सफल हो गए हैं। आपको बता दें कि डेरिल मिशेल मैच के दौरान स्थानापन्न प्लेयर के तौर पर फील्डिंग कर रहे थे। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार