8 दिसंबर,नई दिल्ली। पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में 6 विकेट से दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को यहां ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच में सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

इस मुकाबले के लिए वेस्टइंडीज के प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हो सकते हैं। ब्रैंडन किंग की जगह निकोलस पूरन और केसरिक विलियम्स की जगह ऑलराउंडर कीमो पॉल को मौका मिल सकता है। 

Advertisement

गेंद से छेड़छाड़ के मामले में 4 मैच का बैन झेलने के बाद बल्लेबाज निकोलस पूरन चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। बल्लेबाजी के विस्फोटक अंदाज के चलते उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी पक्की है। 

वहीं पहले मैच में फ्लॉप रहे विलियम्स का छुट्टी होना तय है। उऩ्होंने पहले मुकाबले में बिना कोई विकेट लिए 3.4 ओवरों में 60 रन लुटा दिए थे।  

दूसरे टी-20 के लिए वेस्टइंडीज का संभावित प्लेइंग इलेवन

लेंडल सिमंस, एविन लुईस, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, काइरोन पोलार्ड (कप्तान), दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, कीमो पॉल, ख्याली पियरे, हेडन वाल्श, शेल्डन कॉटरेल

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार