न्यूजॉीलैंड को 8 विकेट से धूल चटाकर ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। एरॉन फिंच की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर अपने फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है। इस जीत के साथ ही कंगारू खिलाड़ी भी अलग-अलग ढंग से जश्न मनाते हुए नजर आए।

Advertisement

आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस अपने जूते में बीयर डालकर पीते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस ये जानना चाहते हैं कि कंगारू खिलाड़ी ऐसा जश्न क्यों मना रहे थे और इस जश्न के पीछे की क्या कहानी है। 

Advertisement

तो चलिए बिना किसी देरी के आपको बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में ये जश्न क्यों मनाया जाता है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में जूते में बीयर पीने की इस परंपरा को शूई (Shoey) कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया में किसी भी लाइव म्यूजिकल कॉन्सर्ट और स्पोर्टिंग ईवेंट में इस तरह का जश्न आम बात है। ऑस्ट्रेलिया में इस जश्न की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के फॉर्मूला वन स्टार डेनियल रिकियार्डो ने की थी।

रिकियार्डो ने साल 2016 में 'जर्मन ग्रैंड प्रिक्स' में जीत के बाद इस जश्न की शुरुआत की थी जिसके बाद जश्न मनाने का ये तरीका इतना पॉपुलर हो गया कि ना सिर्फ खिलाड़ी बल्कि कई कलाकार भी स्टेज पर अपनी खुशी ज़ाहिर करने के लिए यही जश्न मनाते हैं। ये जश्न इतना पॉपुलर हो चुका है कि अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया में ही नहीं बल्कि इंग्लैंड और कई युरोपियन देशों में भी अब इस जश्न को मनाया जाने लगा है।

वहीं, अगर टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के फाइनल मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 गेंद बाकी रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया था और पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार