18 अगस्त, लंदन (CRICKETNMORE)। नेटवेस्ट टी- 20 ब्लास्ट में 17 अगस्त को केन्ट और एसेक्स के बीच मुकाबले में टी- 20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बन गया। केन्ट के सलामी बल्लेबाज जो डेनली और डेनियल बेल ने पहले विकेट के लिए 207 रन की पार्टनरशिप कर कमाल कर दिया। टी- 20 के इतिहास में पहले विकेट के लिए इतनी बड़ी रन की साझेदारी पहले कभी नहीं हुई थी  क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखिए PHOTOS 

Advertisement

इसके अलावा दोनों के बीच की गई साझेदारी टी- 20 क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप बन गई है। टी- 20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है। 

Advertisement

दोनों ने 14 मई 2016 को आईपीएल के दौरान गुजरात लायंस के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 229 रन की पार्नरशिप करी थी। इसके अलावा भी टी- 20 में दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप का रिकॉर्ड भी विराट कोहली और एबी के नाम है। दोनों ने 10 मई 2015 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2015 में दूसरे विकेट के लिए 215 रन की पार्नरशिप करी थी। 

वैसे नेटवेस्ट ब्लास्ट में केन्ट की टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बनाए जिसके जबाव में एसेक्स की टीम 5 विकेट पर 210 रन ही बना सकी और 11 रन से हरा दिया।  जो डेनली ने 127 रन बनाए तो वहीं डेनियल बेल ने नाबाद 80 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार