24 जुलाई,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया में शामिल होने के लिए जरूरी यो-यो टेस्ट को लेकर पिछले कुछ समय में कई दिग्गजों ने सवाल उठाए हैं। इस टेस्ट के चलते फॉर्म में होते हुए भी अंबाती रायडू को इंग्लैंड में हुई लिमिटेड ओवर सीरीज से बाहर कर दिया गया। वहीं मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान के लिए एकमात्र टेस्ट के लिए टीम में जगह नहीं मिली। हालांकि अब शमी ने यह टेस्ट पास कर इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए टीम में अपनी जगह बना ली हैं। 

Advertisement

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अब यो-यो टेस्ट को लेकर अपनी राय रखी है। 

Advertisement

सचिन ने एक इंटरव्यू के दौरान  कहा कि “खिलाड़ियों की फिटनेस जाँच करने के लिए यो यो टेस्ट एकमात्र जरिया नहीं हैं। खिलाड़ियों को उनके क्षमता के आधार पर जांचना चाहिए। उनका मानना है की सारी खिलाड़ियों की शारीरिक बनावट एक जैसी नहीं होती लेकिन उनके अंदर क्षमता होती है वो क्रिकेट के मैदान पर अपना हुनर दिखा सके। ”

तेंदुलकर ने कहा कि मॉडर्न क्रिकेट में फील्डिंग को लेकर सभी टीमें उचित कदम उठा रही हैं और यो-यो टेस्ट उसमें उपयोगी साबित होगा। उनका मानना है की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षण भी इस खेल का एक अहम हिस्सा हैऔर ये टेस्ट कहीं ना कहीं फील्डिंग लेवल को बढ़ाने में कारगर साबित होगी।  सचिन ने कहा की  मैंने कभी यो-यो टेस्ट नहीं किया है। हमारे पास बीप टेस्ट था, जो कहीं ना कहीं इससे थोड़ा मिलता जुलता है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार