ICC T20 World Cup 2026 A Look at Players Who Changed International Teams: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 7 फरवरी से होने वाली है। सबसे छोटे फॉर्मेट के इस टूर्नामेंट का इतिहास शानदार रहा और पिछले 8 एडिशन के कई ऐसे खिलाड़ी रहे जो पहले किसी और टीम का हिस्सा और फिर दूसरे देश के लिए वर्ल्ड कप खेले। आइए जानते हैं कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो पहले किसी दूसरी टीम के लिए इंटनरेशनल क्रिकेट खले और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरी टीम के लिए खेलेंगे।

Advertisement

जेजे स्मट्स

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इटली की टीम में ऑलराउंडर जेजे स्मट्स को शामिल किया गया है। स्मट्स इससे पहले साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। स्मट्स साउथ अफ्रीका के लिए 6 वनडे औऱ 16 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें क्रमश: 180 रन और 211 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में 8 विकेट दर्ज हैं।

शेहान जयसूर्या

ऑलराउंडर शेहान जयसूर्या को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका की टीम में जगगह मिली है। जयसूर्या इससे पहले श्रीलंका के लिए इंटनरेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं और 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका टीम का हिस्सा थे। उन्होंने श्रीलंका के लिए 12 वनडे और 18 टी-20 इंटनरेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश: 195 रन और 241 रन बनाए औऱ गेंदबाजी में कुल 6 विकेट लिए।

रूलोफ वैन डेर मेरवे

Advertisement

नीदरलैंड की टीम में 41 वर्षीय स्पिनर रूलोफ वैन डेर मेरवे शामिल हैं, जो पहले साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल खेल चुके हैं। हालांकि वैन डेर मेरवे पहले भी नीदरलैंड की टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे हैं।

टिम डेविड

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर टिम डेविड भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह ऑस्ट्रेलिया से पहले सिंगापुर के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। हालांकि डेविड इससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं।

Advertisement

मार्क चैपमैन

Also Read: LIVE Cricket Score

बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्क चैपमैन टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं। वह पहले हॉंग-कॉंग के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। यह पहली बार नहीं है जब चैपमैन न्यूजीलैंड के लिए टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार