Ishan Kishan Helicopter Shot Video: ईशान किशन (Ishan Kishan) ने हैमिल्टन टी20 (NZ vs IND 5tth T20) में न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 32 गेंदों पर 5 चौके 5 छक्के लगाकर तूफानी अंदाज में 61 रन बनाए। इसी बीच ईशान ने Indian Fans को महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की याद दिलाई। उन्होंने कीवी कैप्टन मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) को हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर गज़ब का चौका मारा।

किशन ने मारा हेलीकॉप्टर शॉट: ये घटना भारतीय टीम की पारी के 9वें ओवर में घटी। ईशान किशन मैदान पर सेट हो गए थे और अब तेजी से रन बना रहे थे। इसी बीच उन्होंने मिचेल सेंटनर को आड़े हाथ लिया। ईशान ने सेंटनर की यॉर्कर लेंथ बॉल पर हेलीकॉप्टर शॉट मारा।

सेंटनर ने ये बॉल मिडिल स्टंप पर बेहद फुल लेंथ पर डाली थी। इसे देखकर ईशान अपने क्रीज में पीछे की तरफ गए और फिर उन्होंने कलाई के दम पर गेंद को मिड-विकेट की खाली जगह की तरफ खेला। ये शॉट इतना शानदार था कि गेंद गोली की रफ्तार से डीप मिड-विकेट और लॉन्ग-ऑन पर तैनात फील्डरों के बीच से निकल गई और सीधा बाउंड्री से टकराई।

Sony Sports ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से Ishan Kishan के हेलीकॉप्टर शॉट का वीडियो साझा किया है। ये वीडियो 16 सेकंड का है जिसे आप नीचे देख सकते हो। ये वीडियो देखकर फैंस ईशान की तारीफ कर रहे हैं और धोनी को याद कर रहे हैं।

मैच का हाल: हैमिल्टन टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा है। Team India के लिए कैप्टन श्रेयस अय्यर (23 गेंदों पर 50 रन) और ईशान किशन (32 गेंदों पर 61 रन) ने शानदार अर्धशतक पारी खेली है। बताते चले कि खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। उन्होंने 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं। मैदान पर टिम सेफर्ट  (25 गेंदों पर 41 रन) और डेरिल मिचेल (8 गेंदों पर 14 रन) की जोड़ी मौजूद है। 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा,  नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार