New Zealand vs India 5th T20 Match Prediction: न्यूजीलैंड और भारत के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार, 01 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा टी20 सीरीज का पिछला मुकाबला ऑकलैंड के मैदान पर खेला गया था। इसे न्यूजीलैंड ने 259 रन डिफेंड करके पूरे 87 रनों से जीता। इस मुकाबले के हीरो ग्लेन फिलिप्स रहे। उन्होंने 49 गेंदों पर 6 चौके 10 छक्के लगाकर 107 रन की शानदार शतकीय पारी खेली।
NZ vs IND 5th T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 01 नवंबर 2026
समय - 12:30 PM IST
वेन्यू - सेडन पार्क स्टेडियम, हैमिल्टन
Seddon Park, Hamilton Pitch Report
हैमिल्टन के सेडन पार्क की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां अच्छी उछाल और कैरी मिलने से बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकते हैं। हालांकि, पावरप्ले में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से हल्की स्विंग मिल सकती है। कुल मिलाकर, यह हाई स्कोरिंग मुकाबले के लिए अच्छी पिच है।
यहां अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 13 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। हैमिल्टन के मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन रहा है।
NZ vs IND T20 Head To Head Record
कुल - 35
भारत - 22
न्यूजीलैंड - 12
टाई - 01
NZ vs IND 5th T20 : Where to Watch?
न्यूजीलैंड-भारत के बीच होने सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप इसे OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
NZ vs IND 5th T20: Player to Watch Out For
न्यूजीलैंड की टीम से ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल और मिचेल सेंटनर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर भारतीय टीम की तो अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और अर्शदीप सिंह अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
New Zealand vs India 5th T20 Probable Playing XI
New Zealand T20 Probable Playing XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, एडम मिल्ने, मैथ्यू फिशर।
India T20 Probable Playing XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
New Zealand vs India Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
NZ vs IND 5th T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, NZ vs IND Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, New Zealand vs India Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।