भारत के  उभरते  हुए लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल आज अपना 28 जन्मदिन मना  रहे हैं। चहल ने अपने छोटे करियर में सबको अपनी गेंदबाजी से बेहद प्रभावित किया हैं। आइये उनके जन्मदिन  के सुबह अवसर पर जानते है उनसे जुड़ी  कुछ खास बातें। 

Advertisement

जन्म स्थल

Advertisement

यजुवेंद्र चहल का जन्म 23 जुलाई साल 1990 को हरियाणा के जींद डिस्ट्रिक्ट में हुआ। चहल को बचपन से क्रिकेट और शतरंज दोनों खेलों का शौक रहा है।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

शतरंज के नेशनल चैंपियन

यजुवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाडी है जिसने भारत के तरफ से नेशनल लेवल पर क्रिकेट और शतरंज दोनों खेला हैं। चहल साल 2002 में अंडर 12 शतरंज प्रतियोगिता में नेशनल चैंपियन बने। इसके अलावा चहल ने भारत के तरफ से अंडर 12 एशियाई यूथ चैंपियनशिप में भाग लिया है तथा अंडर 16 वर्ल्ड यबथ शतरंज चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया हैं। 

 

शतरंज में स्पॉंसर ना मिलने से क्रिकेट की तरफ रूख किया 

Advertisement

चहल को शतरंज में अपन करियर बनाने के लिए के लिए अपने परिवार वालों के तरफ से पूरा सपोर्ट था। लेकिन कोई स्पॉंसर न मिलने से चहल ने शतरंज छोड़ क्रिकेट के तरफ अपना ध्यान लगाया। 
 
टी-20 में ऐसा करने वाले पहले भारतीय 

चहल ने इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट एक मैच में पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने।  चहल ने 1 फरवरी साल 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में यह कारनामा किया। 

इस बॉलीवुड हसीना के बहुत बड़े फैन

Advertisement

यजुवेंद्र चहल बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ के बहुत बड़े फैन हैं। चहल ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया हैं की वो कैटरीना को बेहद पसंद करते हैं और उनके साथ एक शाम डेट पर जाना चाहते हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार