लव स्टोरी: विवियन रिचर्ड्स औऱ नीना गुप्ता

Updated: Tue, Feb 10 2015 13:06 IST
vivian richards neena gupta ()

क्रिकेट के दुनिया के सबसे बड़े नामों से एक सर विवियन रिचर्ड्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता का रिलेशनशिप अपने टाईम में काफी चर्चा में रहा। दुनिया के खतरनाक से खतरनाक बॉलरों की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाने वाले विवियन रिचर्ड्स चोली के पीछे क्या है फेम गर्ल नीना गुप्ता के प्यार में क्लीन बोल्ड हो गए थे। 

80 के दशक के इस चर्चित अफेयर की बात 1987-88  में दुनिया के लोगों के सामनें आई।  दोनों के रिलेशनशिप के बारे में लोगों को तब पता चला जब प्रोपर फुटवियर नहीं होने के चलते दोनों को कोलकाता के एक क्लब में एंट्री करने से रोक दिया गया।  

ये रिलेशनशिप इसलिए भी अलग था क्योंकि जिस समय विवियन की मुलाकात नीना गुप्ता से हुई थी उस समय विवियन पहले से ही शादीशुदा थे। ये बात जानते हुए भी नीना और विवियन का अफेयर चला । इन दोनों स्टार्स का ये रिलेशनशिप शादी में तो तब्दील नहीं हो पाया लेकिन फिर भी 1989 में नीना ने विवियन की बेटी मसाबा को जन्म दिया । 

1990 आते - आते विवियन वापस विदेश लौट गए जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप पर ब्रेक लग गया। विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता आज इंडिया की मशहूर फैशन डिजाइनरों में से एक है। दोनों एक दूसरे से अलग होने के बाद कई बार मिले। लेकिन विवियन से अलग होने के बाद नीना ने कभी शादी नहीं कि और विवियन रिचर्ड्स साल में एक बार अपनी बेटी से जरूर मिलते हैं। 

एक न्यूजपेपर को दिए इंटरव्यू में मसाबा गुप्ता ने बताया था कि अपने बचपन के दिनों में वह अपने पापा के साथ वेस्टइंडीज में रहा करती थी। इस समय विवियन क्रिकेट में काफी एक्टिव रहा करते थे और मसाबा भी उनके साथ रहती थी। विवियन उन दिनों जब क्रिकेट मैचों में कमेंटरी किया करते थे तो मसाबा भी उनके साथ जाया करती और घंटों तक कमेंटरी बॉक्स में ही सोयी रहती थी। 

इतने साल अकेले रहने के बाद 15 जुलाई 2008 को नीना ने दिल्ली में रहने वाले विवेक मेहरा से शादी कर ली थी। विवेक पेशे से चार्टेड अकाउटेंट हैं। दोनों ने बड़े गुपचुप तरीके से अमेरिका में शादी की थी। 


सौरभ शर्मा

 

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें