Advertisement

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बाबर आजम (Babar Azam) के अर्धशतक और शाहीन अफरीदी की शानदार गेंदबाजी के दम पर न्यूज़ीलैंड को पांचवें और आखिरी टी-20 में 9 रन से हराकर सीरीज 2-2 से ड्रा कर ली। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बाबर आजम के बल्ले से निकले। उन्होंने 44 गेंद में 6 चौको और 2 छक्कों की मदद से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

अपनी इस पारी में 6 चौके लगाने के साथ ही बाबर ने टी-20 इंटरनेशनल में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। बाबर आजम अब टी-20 इंटरनेशनल प्रारूप में सर्वाधिक चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम ने अपनी 69 रन की पारी में 6 चौके लगाए और टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने 136 पारियों में 407 चौकों के साथ रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, बाबर आजम, जिन्होंने आज अपनी 107वीं पारी खेली, ने स्टर्लिंग को पीछे छोड़ते हुए टी-20 इंटरनेशनल में 409 चौके जड़ दिए हैं।

इतना ही नहीं बाबर आज़म टी-20 इंटरनेशनल में चौके लगाने के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा से भी कहीं आगे हैं। विराट कोहली ने अब तक टी-20 इंटरनेशनल में 361 और रोहित शर्मा ने 359 चौके लगाए हैं ऐसे में बाबर इन दोनों से फिलहाल काफी आगे हैं। फिलहाल ये दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में जलवा बिखेर रहे हैं जबकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें टी-20 सीरीज खेलकर हटी हैं।

Also Read: Live Score

अगर इस आखिरी मैच की बात करें तो पाकिस्तान द्वारा दिए गए 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम 19.2 ओवर में 169 रनों पर ही ढेर हो गयी। टिम सीफर्ट ने 33 गेंद पर 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जोश क्लार्कसन ने 26 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन की पारी खेली। कप्तान ब्रेसवेल ने 21 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। सीफर्ट और और ब्रेसवेल ने दूसरे विकेट के लिए 76 (45) रन की साझेदारी की। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अफरीदी ने चटकाए। उसामा मीर ने 2 विकेट हासिल किये। एक-एक विकेट शादाब खान और इमाद वसीम ने अपनी झोली में डाला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार