Bihar Vs Manipur: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की, जबकि छह खिलाड़ी स्टैंडबाय पर हैं। वैभव सूर्यवंशी अभी भारतीय टी20 टीम के साथ 'नेशनल ड्यूटी' पर हैं।
बिहार 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ अपने रणजी ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगा। यह मुकाबला राजगीर में बने नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के साथ बिहार में नए घरेलू क्रिकेट सीजन की भी शुरुआत होगी।
चयनकर्ताओं ने शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम को अंतिम रूप देने से पहले खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनकी मौजूदा तैयारी के स्तर का आकलन किया। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी सूची में मुख्य टीम, स्टैंडबाय खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के खिलाफ 11 अक्टूबर का मुकाबला बिहार क्रिकेट के लिए एक खास मौका होगा। बिहार पहली बार राजगीर के नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी मैच खेलेगा। इस ऐतिहासिक मैच को लेकर पूरे बिहार में क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्साह है।