साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली SA20 लीग के आगामी सीजन के लिए जारी खिलाड़ियों की ऑक्शन में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी टीमों का हिस्सा रहे पोलार्ड अब जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की सिस्टर फ्रेंचाइजी है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमें हैं और पोलार्ड लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
पोलार्ड को जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स ने R1.5 मिलियन की कीमत में अपने साथ जोड़ा है। भारत में यह रकम करीब 87 लाख 31 हजार रुपये के बराबर है। यह पहली बार होगा जब पोलार्ड CSK की किसी फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेलेंगे।
One of the BIGGEST NEWS in T20 cricket Kieron Pollard joins the Super Kings family as Joburg Super Kings ropes him in #SA20 Auction for R1.5 Million. Watch #SA20 Auction JioHotstar & Star Sports YouTube Channel https://t.co/dUkQ5mvzCk
Star Sports (StarSportsIndia) October 7, 2026