पारस म्हाम्ब्रे पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजी कोच बने, फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर की पुष्टि (पारस म्हाम्ब्रे पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाजी कोच बने, फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर की पुष्टि )
पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने बुधवार को भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 के लिए अपना तेज गेंदबाजी कोच बनाया है। पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर भी इसकी पुष्टि कर दी है।
पंजाब किंग्स ने हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ पारस म्हाम्ब्रे की तस्वीर साझा करते हुए उनकी नियुक्ति की पुष्टि की है। पीबीकेएस ने लिखा, "पारस पाजी, डेन में आपका स्वागत है।"
म्हाम्ब्रे फ्रेंचाइजी में जेम्स होप्स की जगह लेंगे। होप्स ने पिछले महीने अपना पद छोड़ दिया था।