वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने का श्रेय अपने "आइडल" युवराज सिंह (Yuvraj Singh) के साथ हुई आधे घंटे की फोन कॉल को दिया है। 15 साल के वैभव ने दोहा में खेले गए 'राइजिंग स्टार्स एशिया कप' में यूएई के खिलाफ 53 गेंदों पर 204 रन बनाए, जिसमें 28 छक्के शामिल थे।
सूर्यवंशी ने खुलासा किया कि वह अपने फॉर्म को लेकर "बहुत चिंतित" होकर युवराज के पास गए थे, और वहां से उन्हें "कई तकनीकी बातें" सीखने को मिलीं।
सूर्यवंशी ने बीसीसीआई टीवी के साथ एक इंटरव्यू में बताया "कल मैंने चार लोगों से बात की... सिर्फ चार लोगों से । एक तो मेरे पिता थे, दूसरे मेरे बचपन के कोच, मनीष ओझा थे और तीसरे मेरे दोस्त प्रथम जाचक. जो U19 के दिनों से ही मेरे साथ हैं। चौथे युवराज सर थे, मैंने उनसे लगभग आधे घंटे तक बात की। उन्होंने मुझसे बैटिंग के बारे में काफी कुछ बताया।"