Advertisement
Advertisement
Advertisement

जानिए कब होगी 1983 वर्ल्ड कप पर बननें वाली फिल्म रिलीज, तारीख का ऐलान

नई दिल्ली, 4 फरवरी | भारत के 1983 में क्रिकेट विश्वकप जीतने की कहानी पर आधारित रणवीर सिंह की फिल्म '83' 30 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को यह घोषणा की। रिलायंस एंटरटेंमेंट और फैंटम

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat February 04, 2018 • 19:41 PM
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह ()
Advertisement

नई दिल्ली, 4 फरवरी | भारत के 1983 में क्रिकेट विश्वकप जीतने की कहानी पर आधारित रणवीर सिंह की फिल्म '83' 30 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार को यह घोषणा की। रिलायंस एंटरटेंमेंट और फैंटम फिल्म इस फिल्म का निर्माण विर्बी मीडिया एवं कबीर खान फिल्म के साथ मिलकर कर रही है।

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

रिलायंस एंटरटेंमेंट ने ट्वीट किया, "अपने कैलेंटर पर निशान लगा लीजिए! '83' 30 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन कबीर खान करेंगे।" रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

इस फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि कैसे नए कप्तान कपिल देव की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज को मात देकर विश्वकप का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले फिल्म के निर्माता इसे अप्रैल, 2019 में रिलीज करने का मन बना रहे थे।

Trending



Cricket Scorecard

Advertisement